आगरालीक्स… आगरा में लबालब यमुना में लहरों को चीरते हुए युवा अपना झंडा लेकर निकले, ढोल नगाडे के बीच अपनी टोली को जीत दिलाने के लिए हौसला बढाया, युवा तैराकों ने कुछ ही देर में रामबाग घाट से हाथी घाट का यमुना का रास्ता पूरा किया।
आगरा में सालों से नौचंदी का मेला लगता है, इसमें यमुना पार के तैराक रामबाग से हाथी घाट तक यमुना को पार करते हैं। ये हाथों में झंडा लेकर यमुना को पार करते हैं, इनके उत्साहवर्धन के लिए ढोल नगाडे बजाए जाते हैं। जो टीम पहले पहुंचती है वह विजेता घोषित की जाती है। इसे देखने के लिए आस पास के लोग जुटते हैं। गुरुवार को भी नौचंदी के मेले में युवाओं की टोलियों ने रामबाग घाट से हाथी घाट तक तैराकी की, इसमें पहले पहुंचने वाली टीम विजेता रही।