Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Wanted criminal open fire on constable in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Wanted criminal open fire on constable in Agra

आगरालीक्स …आगरा में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही के गोली मार दी, सिपाही को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, पिछले 24 घंटे में में हत्या, लूट और गोली मारने की चार घटनाओं से खलबली मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गुरुवार दोपहर में सिपाही नावेद आलम ताजगंज स्थित अपने घर की तरफ जा रहा था, ताजनगरी फेस द्वितीय में प्रियांशु फार्म हाउस है। यहां पर मूलचंद की कोल्डड्रिंक की दुकान के सामने बिना नंबर की अपाचे खड़ी थी। यह देख सिपाही रुक गया। उसने वहां खडे वांटेड बदमाश शाहरुख को पहचान लिया। उसकी तलाशी लेने लगा। शाहरुख पर तमंचा था, इसे देख शाहरुख अपने साथी के साथ भागने लगा। सिपाही भिड़ गया। शाहरुख को पकड़ लिया। उनकी गुत्थमगुत्था होने लगी।
पीछे से उसके साथी ने तमंचे से तीन फायर किए। इनमें से दो मिस हो गए, जबकि तीसरा सिपाही की दाहिनी जांघ में जा लगी। सिपाही गिर गया, ऐसे में बदमाश भाग गए। जानकारी पर थाना सदर और ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायल सिपाही को शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि हमलावरों में शाहरुख (शहीद नगर) और वैभव (राजपुर चुंगी) है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शाहरुख ताजगंज से दो बार लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। वैभव का आपराधिक इतिहास चेक किया जा रहा है।
सिपाही के साहस पर डीजीपी का प्रशंसा चिह्न
सिपाही नावेद ने बदमाशों को पकड़ने के लिए साहस का परिचय दिया। यह मामला डीजीपी तक पहुंच गया। इस पर डीजीपी ने सिपाही को रजत प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की है। इस महीने का कॉप ऑफ द मंथ भी सिपाही को चुना गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

error: Content is protected !!