आगरालीक्स…. आगरा में नवरात्र के लिए तैयारी शुरू हो गई है, शेर पर सवार, अष्टभुजाओं पर कमल पर बैठी देवी मां की मूर्ति की मांग सबसे ज्यादा है। 150 रुपये से लेकर हजारों में देवा मां की मुर्ति यहां यहां मिल रही हैं।
नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही देवा मां की आराधना की जाएगी। घर घर देवी मां की मूर्ति स्थापित की जाएगी। देवा मां की अलग अलग तरह की मूर्ति बाजार में हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग शेर पर सवार, अष्टभुजाओं पर कमल पर बैठी देवी मां की मूर्ति की है।

150 रुपये से लेकर हजारों में देवा मां की मूर्ति
देवी मां की मूर्ति 150 रुपये से लेकर हजारों रुपये में मिल रही है। देवी मां की मूर्ति खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
यहां से खरीद सकते हैं देवी मां की मूर्ति
सुल्तानगंज की पुलिया
नामनेर
सेवला
घटिया आजम खां