आगरालीक्स ….आगरा में पहली बार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, वे विवि की कुलाधिपति हैं, विवि का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के लिए आ रही हैं। रात को विवि में ही विश्राम करेंगी। मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

आगरा के आंबेडकर विवि की कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को सुबह 9.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगी, यहां से वे मथुरा जाएंगी और मथुरा से 12.30 बजे आगरा आ जाएंगी।
ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक डॉ. आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर लंच और विश्राम करेंगी
दोपहर दो से पांच बजे तक विवि के संस्क्रत भवन, छलेसर और पालीवाल परिसर का निरीक्षण करेंगी
छह से सात बजे विवि के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के साथ विवि के खंदारी परिसर में बैठक
आगरा के आंबेडकर विवि के कुलाधिपति कक्ष में रात्रि विश्राम
26 सितंबर सोमवार को सुबह 8.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगी