नईदिल्लीलीक्स… नौसेना को अपना पहला स्वदेशी विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत मिल गया है। साथ ही ध्वज से अंग्रेजों का निशान हटाया।
नया ध्वज महाराजा शिवाजी को समर्पित


नेवी को एक बड़े बदलाव के रूप में नया ध्वज मिला है। नौसेना के ध्वज पर अब तक अंकित अंग्रेजों के लाल क्रॉस के निशान को हटा दिया गया है। इसके स्थान पर तिरंगा और अशोक चिह्न हैं, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने महाराज छत्रपति शिवाजी को समर्पित किया है।
भारतीयों के लिए गर्व का पलः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि शिपयार्ड में कमिशनिंग सेरेमनी में इस युद्धपोत को नौसेना को सौंपा। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व का मौका है। यह भारत की प्रतिभा का उदाहरण है। यह सशक्त भारत की शक्तिशाली तस्वीर है। अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है और यह बतता है कि कुछ भी ठान लो तो कुछ भी असंभव नहीं है।