नईदिल्लीलीक्स… झारखंड में नक्सलियों का कैंप तबाह। दो मारे गए। कर्नाटक के लिंगायत मठ के संत गिरफ्तार। बाद में अस्पताल में भर्ती। साथ में प्रमुख खबरें।
नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप
कर्नाटक के लिंगायत मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुधा शरणारु को मठ की दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके बाद सीने में दर्द की शिकायत पर शिवमूर्ति को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
नकस्ली कैंप को तबाह किया
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने सुरक्षाबलों ने सूचना मिलने पर एक नक्सली कैंप को घेर लिया। इस पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जवाब में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में नक्सली कैंप पूरी तरह से तबाह हो गया, जिसमें नक्सलियों की महिला कैडर की एक सदस्य समेत दो नक्सली मारे गए हैं।
अर्जेटीना की उपराष्ट्रपति पर हमले की कोशिश नाकाम
अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज पर एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायर करने की कोशिश की लेकिन ट्रेगर नहीं दब पाने की वजह से वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर हमला उस समय किया गया, जब वह राष्ट्र को संबोधित कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने ट्रैगर खींच लिया लेकिन वह चला नहीं, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल में पांच गोलियां थीं।
नईदिल्लीलीक्स… नौसेना को अपना पहला स्वदेशी विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत मिल गया है। साथ ही ध्वज से अंग्रेजों का निशान हटाया।