आगरालीक्स… आगरा में चिकित्सा के क्षेत्र में बडे ग्रुपों की एंट्री शुरू हो गई है, छह जुलाई से नयति मेडिसेंटर शुरू हो रहा है, अभी नयति मेडिसिटी मथुरा से आगरा सहित आस पास के क्षेत्रों के मरीजों को इलाज मिल रहा था। मगर, अब आगरा, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस के मरीज नयति मेडिसेंटर, सिकंदरा पुराने कामायनी हॉस्पिटल परिसर में इलाज करा सकेंगे।
मंगलवार को नयति मेडिसिटी सेंटर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने होटल मुगल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि फरवरी 2016 में नयति मेडिसिटी मथुरा की शुरूआत की गई थी। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ देश के प्रतिष्टित चिकित्सक इलाज दे रहे हैं। कार्डियक सर्जरी से लेकर कैंसर सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। अब यह सुविधा आगरा में नयति मेडिसेंटर के माध्यम से दी जाएगी।
करीब दो लाख मरीजों को परामर्श
16 महीने में नयति मेडिसिटी से 1 80 लाख मरीजों को परामर्श दिया जा चुका है, 21 हजार मरीज भर्ती हुए और 12 हजार मरीजों का इमरजेंसी में इलाज किया गया। नयति मेडिसिटी की टीम में 160 डॉक्टर, 400 से अधिक पैरा मेडिकल स्टाफ सहित 1200 कर्मचारी हैं।
ये है डॉक्टरों की टीम
डॉ आरके मणि, हार्ट स्पेशलिस्ट
डॉ वेणु गोपाल रामाराव, डॉ सोमनाथ, हडडी रोग विशेषज्ञ, डॉ यके साधू सर्जन, डॉ योगेश अग्रवाल बेरियाट्रिक सर्जन, डॉ पीबी सिंह, डॉ वर्णा वी डॉ गणपति गंगोली टाटा आदि शामिल हैं।