आगरालीक्स…. नयति हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स का शव हॉस्टल में मिला है, पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है, शव के पास से इंजेक्शन मिले है, दो नीडिल मिली हैं
तिरुअंनतपुरम केरल की रहने वाली सूर्या नैयर (27) ने नवंबर 2016 में नयति हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के रूप में ज्वाइन किया था, ड्यूटी आईसीयू में थी। स्टाफ नर्स सूर्या नैयर नयति के हॉस्टल गणपति कांपलेक्स जैंत में रह रही थी। रविवार सुबह जब सूर्या अस्पताल नहीं पहुंची तो तलाश की गई, हास्टल में सूर्या के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।खिड़की तोड़कर लोग अंदर गए तो पाया नर्स अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची रिपोर्टिंग चौकी जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
वार्डन पिंकी ने बताया कि उसने सूर्या नर्स को शनिवार को वह ठीक थी। चौकी इंचार्ज जैंत श्याम सिंह के अनुसार नर्स के हाथ में इंजेक्शन लगने का निशान है। बिस्तर पर दो निडल मिली हैं। शरीर नीला पड़ गया। परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है।