आगरालीक्स ….एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन, खबरों को अलग अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते थे वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान।
एनडीटीवी के लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। एनडीटीवी के ग्रुप एडिटर रवीश कुमार ने एनडीटीवी की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान टीवी पत्रकारिता के बड़े चेहरे थे।
हार्ट अटैक से हुआ निधन
वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान ने गुरुवार तक रिपोर्टिंग की, उनका लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे लखनऊ की बटलर पैलेस कालोनी में रह रहे थे।