आगरालीक्स ….आगरा के लिए कोरोना को लेकर राहत की खबर है, अब यह गंभीर बीमारी नहीं रही है।

सामान्य वायरल संक्रमण की तरह से कोरोना में बुखार और सर्दी जुकाम मिल रहा है और यह दवाओं से ठीक भी हो रहा है।
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को महामारी के रूप में वैश्विक आपातकाल के रूप में समाप्त कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि अब कोरोना को लेकर ज्यादा परेशान न हों लेकिन सतर्कता बरतनी है। यह इसलिए कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता है।
आगरा में कोरोना के अभी भी 26 एक्टिव केस
आगरा में इस साल कोरोना के अभी तक 260 मामले आए हैं। इसमें से तीन मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा अब कोरोना के 26 एक्टिव केस हैं और सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है।