आगरालीक्स …..आगरा में 12 केंद्रों पर सात मई को नीट है, छात्रों को अपने साथ पेन भी नहीं लेकर जाना है यह भी केंद्र पर मिलेगा। मास्क भी दिया जाएगा।

एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आगरा में सात मई को नीट आयोजित की जा रही है। एनटीए द्वारा आयोजत की जा रही नीट में सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिला समन्वयक सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर के प्रधानाचार्य क्रष्णकांत दुबे का कहना है कि पेन और एन 95 मास्क भी केंद्र पर ही दिए जाएंगे। छात्र अपने साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं, छात्राओं के लिए हाई हील की सैंडल पहनकर जाना मना है।