आगरालीक्स…. नीट यूजी 2024 के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी, दोबारा परीक्षा कराने और परीक्षा में हुई गड़बड़ी के आरोप पर लगाई गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। ( NEET UG 2024 : Hearing in SC today )
देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए पांच मई को नीट यूजी आयोजित की गई थी और चार जून को परिणाम घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आरोपों में घिर गई है, परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई थी।
काउंसलिंग कर दी थी निरस्त
इस मामले में आज आठ जुलाई को सुनवाई होनी है, इसके चलते शनिवार से शुरू होने वाली नीट यूजी की काउंसलिंग निरस्त कर दी गई थी, अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आगे निर्णय लिया जाएगा।