Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Neha Sharma murder case in Agra: court order Uday swaroop custody
agraleaks

Neha Sharma murder case in Agra: court order Uday swaroop custody

87

uday
आगरालीक्स
 ..;..आगरा में डीईआई ?की लैब में रिसर्च स्कोलर नेहा शर्मा की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी उदय स्वरूप को हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। दो दिन की सुनवाई के बाद गुरुवार को कोर्ट ने यह आदेश दिए हैं। रेप और हत्याकांड का आरोपी 11 फरवरी 2014 से जमनात पर रिहा हुआ था।

इंटरनेट फाइल फोटो

सीबीआई ने आगरा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी। 480 पेज की चार्जशीट में नेहा शर्मा के साथ रेप और हत्या के मामले में उदय स्वरूप को दोषी माना है।
चार्जशीट में डीईआई में बीएससी के छात्र और नेहा शर्मा के जूनियर उदय स्वरूप पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) 376 (रेप) और 201 ( सुबूतों को नष्ट करने) की धाराएं लगाई गई हैं। चार्जशीट में उदय स्वरूप के खिलाफ जुटाए सुबूत और केस से जुडी हुई डिटेल दी गर्इ् हैं।

15 मार्च 2013 की हुई थी हत्या
नेहा शर्मा डीईआई से पीएचडी कर रही थी। 15 मार्च 2013 को उनकी लैब में हत्या करने के बाद कार को खेल गांव के पास रोड पर खडी कर दिया गया था। पुलिस को लावारिस कार की जानकारी होने पर नेहा शर्मा की तलाश की गई तो लैब में खून से लथपथ शव मिला था। कपडे उतरे हुए थे और शरीर पर 18 कट के निशान थे। जम्मू में तैनात उनके पिता रक्षक पाल शर्मा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
दोनों आरोपी जमानत पर हुए रिहा
इस मामले में आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर संधु के खिलाफ आगरा पुलिस सुबूत नहीं जुटा सकी थी। इसके चलते दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

15 मार्च 2013 : डीईआई लैब में हत्या। नेहा की कार खेल गांव के पास मिली।
16 मार्च : छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा। दो दिन तक पूरे शहर में हंगामा रहा।
17 मार्च : पुलिस जांच, छात्रा का गायब लैपटॉप लैब के पीछे झाड़ियों में मिला।
18 मार्च : नेहा का मोबाइल भी परिसर में मिला। गाइड समेत सैकड़ों से पूछताछ।
31 मार्च : निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने लैब से साक्ष्य जुटाए।
02 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा नेहा शर्मा हत्याकांड।
05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम आई। दो दिन यहां रही।
23 अप्रैल : उदय और यशवीर की गिरफ्तारी। दोनों को जेल भेजा।
16 जुलाई : पुलिस ने अदालत में भी चार्जशीट पेश कर दी।
22 जुलाई : सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश।
29 अगस्त : सीबीआई ने डीईआई पहुंचकर जांच शुरू की।
11 फरवरी : 2014 उदय और यशवीर कोर्ट से जमानत पर रिहा
जनवरी 2015 : सीबीआई ने आगरा के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, उदय स्वरूप ने रेप के बाद की थी हत्या

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!