
6 मई को रिंग रोड, विजय नगर में गेट बंद कॉलोनी निवासी विनय गर्ग अपनी बेलनगंज स्थित शॉप पर गए थे.उनका बेटा वात्सल्य बोदला स्थित शोरूम पर था. उनकी पत्नी सरिता और बेटी मणि दिल्ली गए हुए थे. घर पर कारोबारी की मां मुन्नी अकेली थी. इसी बीच बदमाशों ने धावा बोल दिया, लूटपाट करने के बाद वृद्ध मुन्नी गर्ग की हत्या कर दी। बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल लूटने के साथ ही घर में लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनय गर्ग के सामने रहने वाली नौकरानी पर शक होने पर उस पर नजर रखी गई, पुलिस कडी से कडी जोडती चली गई और मामला खुलता चला गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर लूट और हत्या का मामला खुल गया, पालीवाल पार्क में रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट और हत्या को अंजाम दिया। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे लूट का सामान भी जब्त कर लिया गया है।
घर में घुसते ही की हत्या
बदमाश ने गेट खटखटाया, मुन्नी गर्ग ने जैसे ही गेट खोला उसने मुंह पर कपडा रख दिया और अंदर की तरफ खींचता हुआ ले गया। वहां दोनों बदमाशों ने मुन्नी गर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद लूटपाट की।
नौकर और नौकरानियों पर रखे नजर
पिछले कुछ दिनों से आगरा में लूट और हत्या की वारदात हो रही हैं, इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए नौकर और नौकरानियों की गतिविधियों पर नजर रखें, किसी को भी अपने घर से बाहर जाने की जानकारी न दें, घर पर बुजुर्ग मां पिता को भी अकेला ना छोडें।
चौकी इंचार्ज कर दिए थे लाइन हाजिर
कॉलोनी के लोगों के आक्रोश के बाद चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लूट की घटना में परिचित के शामिल होने की दिशा में काम कर रही है। उनके घर काम करने वाली नौकरानी और उसके बेटे से पूछताछ की गई है। वहीं, कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
Leave a comment