
प्रीति जिंटा सुबह नौ बजे ताजमहल के पूर्वी गेट पहुंचीं । ताजमहल में प्रवेश करते ही वह उसके सौंदर्य में खोती नजर आईं । यादें संजोने के लिए उन्हाेंने फोरकोर्ट से ही फोटो खिंचाना शुरु कर दिया । यह सिलसिला ताज के मुख्य गुंबद तक चला । वो अपने पति के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचाना भी नहीं भूलीं । प्रीति ने कहा कि ताज की सुंदरता को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं । वह बहुत, बहुत, बहुत तथा बहुत ही खूबसूरत है ।
29 फरवरी को हुई थी शादी
प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिका के रहनेवाले अपने फ्रेंड जीन गुडनइफ के साथ विवाह रचाया था । वो पिछले करीब एक साल से जीन के साथ डेटिंग कर रही थीं । आईपीएल मैचों में दोनों को साथ देखकर इनके अफेयर की चर्चाएं भी खूब हुयी थीं ।
आॅटोग्राफ लेने वालों की लगी भीड
प्रीfत जिंटा को ताजमहल में जब लोगों ने देखा तो आॅटोग्राफ लेने वालों की भीड जुट गई। प्रीति जिंटा के साथ मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों ने प्रीति जिंटा को सुरक्षा घेरे में लिया, इसके बाद वे ताजमहल के मुख्य गुम्बद तक पहुंचीं।
Leave a comment