अलीगढ़लीक्स… (19 July ) । नए सीएमओ डॉ आनंद उपाध्याय का जोर जनपद रैकिंग सुधारने पर है। शासन की प्राथमिकता वाले 39 बिंदुओं पर विशेष फोकस है ।
पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना , गोल्डन कार्ड सहित अन्य योजनाओं में हम प्रदेश के कई जनपद से पीछे चल रहे हैं । कुछ सीएचसी में निर्माण कार्य रुका हुआ है। वह अभी सभी चीजों को समझ रहे हैं, जल्द ही योजना बनाकर जनता को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। सीएमओ ने अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, उनके साथ एसीएमओ डॉ . दुर्गेश कुमार आदि मौजूद थे।
संबद्ध डाक्टर व कर्मचारियों को हटाने की कवायद
स्वास्थ्य विभाग में एक तरफ तो डाक्टर व अन्य स्टाफ की कमी से सेवाएं बाधित हो रही है, वहीं काफी संख्या में डाक्टर व अन्य कर्मचारी जुगाड़ के बल पर मुख्यालय अथवा मनमाफिक स्थानों पर संबद्ध हो गए हैं। सीएमओ ने संबद्ध डाक्टर व कर्मचारियों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है । कहा है कि जरूरत हुई तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर सभी को मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा। ऐसे कर्मियों की संख्या 50 से ऊपर हो सकती है। इनकी सूची तैयार हो रही है। सीएमओ ने कहा कि जनपद में झोलाछापों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा ।
डा.बीपीएस कल्याणी का आगरा तबादला
सीएमओ डा.बीपीएस कल्यारणी का आगरा ट्रांसफर हो गया है । सीएमओ कार्यालय परिसर में विदाई समारोह में सम्मानित किया गया । वक्ताओं ने कहा कि डा . कल्याणी ने कोरोना संकट के समय सीएमओ का चार्ज संभाला । विपरीत परिस्थितियों में बेहतर काम करते हुए कोरोना को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी । सालभर के कार्यकाल में कोई आरोप नहीं लगा। डा.बीपीएस कल्याणी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन डीएमओ डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने किया। नवागत सीएमओ डा . आनंद उपाध्याय ने भी उनका स्वागत किया।