नईदिल्लीलीक्स……दिल्ली में आग लगने से सात की मौत।
शुक्रवार देर रात दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर में झोपड़ियों में आग लग गई, आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए। मगर, तब तक आग की लपटों ने 30 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें तेज होती गई। कुछ ही देर में झोपड़िया जलकर राख हो गई।
सात के शव मिले
उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का कहना है कि सात शव मिले हैं, इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग की सूचना लगने पर तुरंत टीम पहुंच गई थी।