नईदिल्लीलीक्स…देश में पहली बार मेट्रो ट्रेन ने पानी के नीचे बनी सुरंग को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। जल्द ही आम लोग भी इस मेट्रो ट्रेन का सफर कर सकेंगे। देखें फोटो।
राइटर्स बिल्डिंग से हावड़ा मैदान तक का सफर

कोलकाता मेट्रो का देश की पहली मेट्रो रेल होने का रिकॉर्ड तो पहले से ही था। आज पहली बार एक मेट्रो ट्रेन ने हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग को पार कर राइटर्स बिल्डिंग से हावड़ा मैदान तक पहुंच कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
इस साल दिसंबर तक होगी शुरू

कोलकाता मेट्रो रेल कार्पोरेशन का कहना है कि इस सेवा को इस साल दिसंबर तक आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
45 सैकेंड में पार हो गई सुरंग
हुगली नदी की सतह से 32 मीटर नीचे बनी इस सुरंग के ज़रिए मेट्रो ट्रेन को 520 मीटर लंबी सुरंग को पार करने में 45 सेकेंड का समय लगेगा।
सुरंग बनाने में खर्च हुए हैं 120 करोड़ रुपये
लंदन-पेरिस के बीच इंग्लिश चैनल में बनी सुरंग की तर्ज पर हुगली की इस सुरंग को बनाने में करीब 120 करोड़ का खर्च आया है, ये मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का हिस्सा है।
नईदिल्लीलीक्स…पानी के नीचे मेट्रो ट्रेन में यात्री अब सफर कर सकेंगे। देश में पहली अंडर वाटर ट्रेन जो हुगली नदी के नीचे दौड़ेगी। नौ अप्रैल को परीक्षण। देश का सबसे गहरा स्टेशन….