आगरालीक्स.. आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास का एक बडा हिस्सा धंस गया, वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे, इसके बाद भी बैरीकेटिंग नहीं लगाई गई है। इससे भीषण हादसा हो सकता है।
आगरा में रुनकता, नेशनल हाईवे टू को ग्वालियर रोड से जोड़ने के लिए 32.8 किमी का न्यू दक्षिणी बाइपास बनाया गया था। 450 करोड के प्रोजेक्ट का काम पीएनसी ने किया, 2016 से न्यू दक्षिणी बाईपास वाहनों के लिए खोल दिया गया।
गुरुवार सुबह लालऊ पुल के पास सडक धंस गई, इससे पांच फीट गहरा और छह फीट लंबा गड्ढा हो गया। मलपुरा से ककुआ की तरफ की रोड धंसने से अकोला, नगला जयराम, नगला झीलरा, पिनानी, रामनगर, नौमील और राजकीय राजमार्ग 39 का संपर्क टूट गया। लोगों को अब लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। परियोजना निदेशक आगरा खंड एनएचएआइ वाईडी विदुवा का कहना है कि लालऊ के पास रोड धंसने की शिकायत मिली थी। बैरीकेडिंग कराई जा रही है। जल्द इसकी मरम्मत कराई जाएगी।