आगरालीक्स…(2 January 2022 Agra News) आगरा में अब ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर नहीं ‘बेटा समझाओ-बेटी बचाओ’ के नये नारे पर शुरू हुआ काम. चिकित्सक दंपति बदलाव लाने की कर रहे कोशिश
बेटियों को बचाने के संकल्प के साथ हुआ नए साल का आगाज
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की गूंज अब पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। इसका असर भी नजर आता है। बेटियां पढ़ रही हैं लेकिन बंदिशें उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं। इसलिए अब इस नारे में तब्दीली लानी है। हमारा नया नारा है बेटा समझाओ-बेटी बचाओ…। हम लगभग 25 साल से यह बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस अभियान को भी अब 13 साल हो गए हैं। अब इस नए नारे बेटा समझाओ-बेटी बचाओ पर काम करना है। यह कहना है आगरा से देश भर में इस नारे को बुलंद करने वाले चिकित्सक दंपति डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा का।
आज निकली रैली
‘बेटा समझाओ-बेटी बचाओ…’ के नारे के साथ स्मृति संस्था और उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के तत्वावधान में रविवार को एक व्रहद स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। हर साल नए साल का आगाज इन संस्थाओं की ओर से इसी अभियान को जोर देने और बेटियों के जन्म और परवरिश को लेकर समाज को एक बार पुनः झकझोरने के उददेश्य से किया जाता है। यह रैली सुबह 10 बजे उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल से गुरूद्वारा गुरू का ताल के लिए रवाना हुई।

रैली को इन्होंने दिखाई हरी झंडी
मुख्य अतिथि गुरूद्वारा गुरू का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, मंडलायुक्त अमित गुप्ता कीं धर्मपत्नी डा. प्रीति गुप्ता, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा, क्लब 35 प्लस कीं अशु मित्तल, आशु जैन, स्मृति संस्था कीं निदेशक डा. नीहारिका मल्होत्रा, उपाध्यक्ष विनीत खेड़ा, लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं अपने हाथ में बेटा बचाओ-बेटा पढ़ाओ और ‘बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़े बेटी को अधिकार दो, बेटों जैसा प्यार दो…, बदलो अपनी सोच, बेटी नहीं है बोझ…, नजरें बदलो नजारे बदलेंगे, सोच बदलो सितारे बदलेंगे…, जिस घर में बेटी का सम्मान, वह घर होता स्वर्ग समान…, बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से मिलेगा देश को दम, बेटी बढ़ेगी, देश बढ़ेगा…, बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम…, हर घर में आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढेंगी…, हर बेटी की यही पुकार, हमारे जीवन में करो सुधार…आदि संदेश लिखीं तख्तियां, बैनर, स्टीकर हाथ में लेकर चल रहे थे।
रैली में ये भी रहे शामिल
एक पहल पाठशाला, श्री सांई धाम विद्यालय आदि विद्यालयों के छात्रों के साथ ही उनके विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं, फाॅग्सी, वाईटीपी कमेटी, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, लीडर्स आगरा, आईएचआरओ, क्लब 35 प्लस, मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम आदि संस्थाओं के पदाधिकारी, उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के चिकित्सक एवं स्टाॅफ के साथ ही बडी संख्या में शहरवासी सम्मिलित थे।

सर्वश्रेष्ठ स्लोगन, कविता और पेंटिंग के लिए पुरस्कृत
सर्वश्रेष्ठ संदेश लिखी तख्तियों, पेंटिंग के आधार पर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया गया। सबसे अच्छी पेंटिंग के लिए छात्रा पूजा तिवारी और संगीता को पुरस्कार मिले। वहीं सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के लिए निर्मल, खुशी, बबली, खुशी वर्मा, महिमा, तान्या, प्रिया, परी, कृष्णा, कुमकुर, गार्गी, डिम्पल, खुशी कुमारी, रावी भंडारी, अनन्या कुमारी, ईशा, कुलदीप और अनमोल को पुरस्कृत किया गया। बेटी बचाओ संबंधी कविता के लिए सांई धाम विद्यालय की शिक्षिका तनु को पुरस्कार मिला।
डॉक्टर दीदी ने दिए बच्चों को गिफ्ट
डॉ नीहारिका मल्होत्रा समय समय पर स्कूली बच्चों को पठन पाठन सम्बन्धी वस्तुएं उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कई विद्यालयों को गोद लिया है। काम से समय मिलने पर वे बच्चों के बीच जाकर ही सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। इसलिए बच्चे उन्हें डॉ दीदी के नाम से पुकारते हैं। डॉ नीहारिका ने जब बच्चों को गिफ्ट दिए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इनका रहा सहयोग
डा. गंगवीर आर्या, डा. मोहम्मद आहद, हिमांशु सचदेवा, राकेश आहूजा, सुदीप पुरी, लवकेश गौतम, केशवेंद्र सिसौदिया, रवि अग्रवाल, नवीन कड़ेचा, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, जगमोहन गोयल, आदित्य रावत, धर्मेंद्र, सुगड़ सिंह, कुलदीप आदि का सहयोग सराहनीय रहा।