आगरालीक्स…(2 January 2022 Agra News) आगरा में समाजवादी पार्टी ने बनाई चुनाव की रणनीति. सभी सहयोगी दल आए साथ और एकसुर में बोले—अखिलेश यादव को बनाएंगे दोबारा मुख्यमंत्री
पार्टी कार्यालय पर शामिल हुए सभी दल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर रविवार को आगरा में जिला अध्यक्ष मधुसूधन शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर सपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई. इसमें सभी ने 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई. बैठक में सभी दलों के पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि भाजपा तानाशाही सरकार को सत्ता से हटाने को समाजवादी पार्टी के समर्थन देने वाले सहयोगी दलों ने उत्तरप्रदेश में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है.

ये रहे मौजूद
बैठक में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष मधुसूधन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू शरीफ, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, प्रसपा से नितिन कोहली, धारा यादव, लोकदल की जिलाध्यक्ष, महान दल की जिलाध्यक्ष मौजूद रहे.