नईदिल्लीलीक्स…। मुंबई में दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल के आगे नतमस्तक हो गई, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने समाचार लिखे जाने तक तीन विकेट पर 17 रन बना लिए थे।
सिराज ने झटके तीनों विकेट
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 17 रन बना लिए थे। कप्तान टॉम लैथम, यंग और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपना निशाना बनाया है।
एजाज पटेल का कहर बरपा, सभी 10 विकेट झटके
भारत ने शनिवार को दूसरे दिन चार विकेट पर अपनी पारी की शुरुआत की लेकिन आज भी एजाज का कहर बरपा। भारत की पहली पारी में गिरे सभी 10 विकेटों को एजाज पटेल ने लिया है। कल उन्होंने चार विकेट लिए थे, जबकि आज छह विकेट लिए।
भारतीय बल्लेबाज हुए नतमस्तक
भारतीय बल्लेबाज उनके सामने नतमस्तक नजर आए। उन्होंने कुल 47.5 ओवर में 119 रन देकर दस विकेट लिए हैं।
कुंबले के बाद भारत में एक मैच में सबसे अधिक विकेट
भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था, जिसके बाद पहला कोई विदेशी खिलाड़ी है, जो भारत में 10 विकेट एक ही पारी में चटका चुका है। अभी भारत को दूसरी पारी खेलनी है।