आगरालीक्स…(Agra News 4th December) आगरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पांच दिसंबर को युवक युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट पर आयोजित होने जा रहे समारोह में 850 युवक युवती आवेदन कर चुके हैं। समारोह में वैवाहिक पत्रिका के 18 वे संस्करण का विमोचन किया जाएगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार पांच दिसंबर को होटल गोवर्धन, दिल्ली गेट पर ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह 18 वां सम्मेलन है। परिचय सम्मेलन सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा, जिन युवक युवती ने आवेदन किया हे उनका परिचय सहित अन्य विवरण पत्रिका में दिया गया है। वहीं, सम्मेलन में शामिल होकर भी युवक युवती अपना परिचय दे सकते हैं।

वैवाहिक पत्रिका का होगा विमोचन
सम्मेलन में मुख्य अतिथि हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की वैवाहिक पत्रिका के 18 वें संस्करण का विमोचन करेंगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि
ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा 5 दिसम्बर 2021 को 18वाँ ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा | इस अवसर वैवाहिक पत्रिका का 18वाँ संस्करण भी प्रकाशित किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष वरुण कौशिक और महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी होंगे।