Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Newborn stolen from Lady Loyal Hospital found, one arrested
बिगलीक्स

Newborn stolen from Lady Loyal Hospital found, one arrested

220

आगरालीक्स… आगरा में समाज के ताने और अपशगुन का दंश झेल रही महिला लेडी लॉयल हॉस्पिटल नवजात बच्ची को चोरी कर ले गई थी। आगरालीक्स डॉट कॉम सहित सोशल मीडिया और न्यूजपेपर में महिला की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और बच्ची मिल गई।
रविवार को छत्ता पुलिस को युवक ने फोन किया, उसने बताया कि पंजा मदरसा में एक महिला के पास बच्ची है, इसके बाद पुलिस पहुंच गई, महिला को बच्ची के साथ थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि लता पत्नी संजू के लेडी लॉयल में तीन बच्चे हुए थे। तीनों की मौत हो गई, इसके बाद से लोग उसे अपशगुन मानने लगे, वह किसी के सामने आ जाए तो लोग ताने देते थे। इससे परेशान होकर शनिवार को वह लेडी लॉयल पहुंची, यहां से
इटावा निवासी राजेश की पत्नी शारदा के बेड के पास गई, उसकी बच्ची को हाथ में उठा लिया, बेसुध शारदा कुछ कहती, महिला उसकी नवजात बच्ची को लेकर चली गई, वार्ड के बाहर खडे आॅटो में बच्ची के साथ लेकर घर आ गई।
बच्ची को दूध पिलाती रही
लता ने बच्ची को नए कपडे पहनाए, थाने में भी वह बच्ची को दूध पिलाती हुई लेकर गई, रात को पुलिस ने बच्ची को शारदा को सौंप दिया।
महिला गायब हो गई।
7 अप्रैल 2015
मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मुन्नी देवी वार्ड के बाहर गई हुई थीं, इसी बीच सपना बच्ची को बेड पर छोड़ शौच को चली गयी। इस दौरान एक महिला वार्ड में पहुंची, बच्ची को गोद में ले लिया। पड़ोस की बेड पर भर्ती बल्केश्वर की रूपम ने अजनबी महिला को देख उसे टोका तो वह खुद को बच्चे की बुआ बताने लगी। इस बीच महिला को गड़बड़ी का अहसास हो गया था, वह बच्चे को बेड पर रखकर चली गई। तब तक वार्ड में बच्चा चोरी होने की कोशिश का शोर मच गया। महिला को तलाश किया, लेकिन तब तक वह गायब हो चुकी थी। सपना के परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे से शक के दायरे में आयी महिला की तस्वीर हासिल करके उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची चोरी होने की कोशिश का पता चलने पर अस्पताल का स्टाफ भी वहां पहुंच गया।
हंगामे के दौरान जिस पर महिला पर बच्ची को चोरी करने का शक था, उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार के लोग अपने साथ महिला का पहचान पत्र भी लेकर आए थे। उनका कहना था महिला के भतीजे की पत्नी बराबर वाले वार्ड में भर्ती है, जिसके धोखे में उसने किसी और के बच्चे को गोदी में ले लिया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई।
10 मार्च 2015 को बेटी हुई चोरी
दस मार्च से लेडी लॉयल के वार्ड से लाड़ली कटरा निवासी रेखा पत्नी संजय की गोद से एक दिन के नवजात को शातिर अगवा कर ले गया था। एक महीने बाद बच्चे का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने सोमवार को भी अस्पताल में हंगामा किया था, जिसके चलते वार्ड में भर्ती महिलाएं और उनके तीमारदार सतर्क रहने लगे हैं। यही नहीं वार्ड में किस मरीज के पास कौन सा तीमारदार रहता है, इसकी भी जानकारी रखने लगे हैं।

7 जून 2015 को बच्चा चोरी करते हुए पकडा
. आगरा के लेडी लॉयल हॉस्पिटल में बच्चा चोरी करने पहुंचे फौजी और आॅटो चालक को लोगों ने दबोच लिया। रविवार सुबह सात बजे 509 आर्मी वर्कशाप में कार्यरत रडार तकनीशियन राजेश सिंह आॅटो चालक चांद के साथ आॅटो से लेडी लॉयल हॉस्पिटल पहुंचा। वह महिला वार्ड के बाहर खेल रहे बच्चों से बात करने लगा। पहले एक बच्ची को उसने टॉपफी देकर अपने गोद में लेना चाहा, उसके इन्कार करने पर वह वार्ड में भर्ती महिला के बेटे अर्श के पास पहुंचा, उसे गोदी में ले लिया। इसे देख लोगों ने शेार मचा दिया। अर्श के पिता अकबर ने लोगों की मदद से राकेश सिंह और चांद को पकड कर पुलिस को सौंप लिया। थाना एमएम गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेश सिंह 509 आर्मी वर्कशॉप में कार्यरत है। उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं हैै। एक महिला की मदद से वह लेडी लॉयल से बच्चा चोरी करने के लिए आया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

error: Content is protected !!