Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ UP Election 2022: Three seats in Agra are set to go to RLD account, tickets are intensified
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Election 2022: Three seats in Agra are set to go to RLD account, tickets are intensified

124

आगरालीक्स…। सपा-रालोद गठबंधन में आगरा की तीन सीटें रालोद के खाते में जाना तय है। टिकट के लिए जानिये कौन-कौन दिग्गज दावेदार लाइन में हैं।

रालोद में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज

किसान आंदोलन की सफलता के बाद हुए सपा-रालोद गठबंधन के बाद रालोद ने आगरा जिले की आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी तथा खेरागढ़ विधानसभा सीट पर अपना दावा पेश किया है। इन सीटों के लिए रालोद में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

किसान आंदोलन से फायदे की उम्मीद

रालोद नेताओं का मानना है कि किसान आंदोलन के बाद उपजे असंतोष के चलते इन तीनों सीटों पर जाट मतदाताओं का बड़ा वर्ग रालोद प्रत्याशी का समर्थन करेगा। सपा से गठबंधन के कारण इन तीनों सीटों पर यादव तथा मुस्लिम मतदाता भी रालोद के साथ ही आएंगे।

फतेहपुरसीकरी सीट पर दिग्गजों का दावा

रालोद में फतेहपुरसीकरी विधानसभा की सीट पर टिकट के लिए रस्साकशी जोरों पर है। रालोद के प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह चाहर ने इस सीट से दावा किया है। पिछले 37 साल से रालोद से जुड़े कप्तान सिंह चाहर आगरा जिले में रालोद का झंडा उठाए रहे हैं। किसानों की समस्याओं तथा अन्य समस्याओं पर भी वह रालोद नेता के रूप में अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं।  इसी सीट पर ब्रजेश चाहर तथा डॉ. मालती चौधरी ने भी अपना दावा पेश किया है। ब्रजेश चाहर भी लंबे समय से रालोद से जुड़े हैं। रालोद प्रत्याशी के रूप में इसी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ब्रजेश चाहर को रालोद प्रत्याशी के रूप में 38307 मत हासिल हुए थे।

आगरा ग्रामीण (सु.) पर भी दावेदार कम नहीं

आगरा ग्रामीण (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, महेश जाटव, सीमा देवी जाटव, केशव देव पुष्कर टिकट के लिए प्रयासरत हैं। कालीचरन सुमन 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में इसी सीट से विधायक चुने गए थे। कुछ समय पहले बसपा  से निष्कासन के बाद उन्होंने रालोद का दामन थामा है। केशव देव पुष्कर पूर्व विधायक जीबी पुष्कर के भतीजे हैं। वह भी आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से रालोद से टिकट मांग रहे हैं।

खेरागढ़ में रालोद की टिकट को लाइन

खेरागढ़ विधानसभा सीट से जनमोर्चा से जुड़े प्रधान गोविंद शर्मा, गोपाल सिंह कुशवाह तथा ऋषवेंद्र परमार रालोद से टिकट मांग रहे हैं। रालोद के वरिष्ठ नेता तीनों सीटों जातीय आंकड़ों के साथ दावेदारों की मजबूती का भी आंकलन कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!