आगरालीक्स.. आगरा में बाजारों में भीड है, इलेक्ट्रोनिक्स, ज्वैलरी, कपडे, आटोमोबाइल शोरूम पर भीड है, आगरा सहित देश दुनिया की एक बजे तक की खबरें।
भारत चीन में आठवें दौर की वार्ता शुरू
भारती और चीन के बीच पूर्वी लदृदाख में सीमा को लेकर चल रहे गतिरोध पर कमांडर स्तर की वार्ता का दौर शुरू हो गया है। चुशूल में चल रही वार्ता में भारत ने चीन के समक्ष एक बार दोबारा यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है, भारत की मांग है कि चीन अपने सैनिकों को मई से पूर्व की स्थिति में ले जाए। जबकि चीन के मांग है कि भारत पहले पैंगोंग लेक के दक्षिणी इलाके से हटे।
संक्रमितों का आंकडा 84 लाख पार
कोरोना संक्रमितों का आंकडा भारत में 84 लाख से पार पहुंच गया है, पिछले 24 घंटे के दौरान 47 638 नए संक्रमित सामने आए हैं, इन्हें मिलाकर अब तक 84 लाख 11 हजार 724 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसी अवधि में 670 और मौतें होने के बाद अब तक एक लाख 24 985 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 5 5 लाख से भी नीचे हैं।
लालू की जमानत पर सुनवाई टली
चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव अभी जेल में ही रहेंगे। झारखंड हाईकोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन अब 27 नवंबर को सुनवाई होगी। दुमका ट्रेजरी मामले में लालू को सात साल की सजा हुई थी, उनके वकील ने इस सजा की आधी अवधि पूरी हो जाने के आधार पर जमानत याचिका दायर की थी।
अगले साल पद छोड सकते हैं पुतिन
रूस के राष्ट्रपति ब्लादमिर पुतिन पारर्किंग्स रोग से पीडित हैं, उनके परिजन चाहते हैं कि वे राष्ट्रपति का पद त्याग कर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मास्को के राजनैतिक वैज्ञानिक बेलेरी सोलोवी के मुताबिक, पुतिन की पत्नी, दोनों बेटियां और महिला मित्र पद छोडने के लिए कह रही हैं।