नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने नये साल पर गरीबों को भूकंपरोधी मकानों की सौगात दी है। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने नये साल पर फैंस को झटका दिया है। देश-विदेश की अब तक की खबरें।
गरीबों को अब सस्ते भूकंपरोधी मकान
देश के सभी बेघर परिवारों को वर्ष 2020 तक आवास उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी ने अहम कदम उठाया है। पीएम मोदी ने नए साल की शुरुआत में आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि आज मध्यम वर्ग के लिए भूकंपरोधी घऱ मुहैया कराने के लिए देश को नई तकनीक मिल रही है। ये छह लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश को आवास निर्माण की दिशा में राह दिखाएंगे। ये कोआपरेटिव फेडरेलिज्म की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक से बनेंगे। यह ज्यादा मजबूत और आरामदायक होंगे। इस योजना में छह शहरों में 365 दिन में एक हजार मकान बनेंगे। इस तरह रोजना ढाई से तीन मकान बन सकेगे।
दीपिका का नई साल पर फैंस को झटका
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने नये साल 2021 के पहले दिन ही अपने ट्विटर, इंस्ट्राग्राम से अपने सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने सारे ट्वीट भी डिलीट कर दिए हैं। इससे उनके करोडों फैंस को झटका लगा है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो को भी चेंज कर लिया है। दीपिका हालांकि फिल्मों से दूर राजस्थान में नये साल का जश्न मना रही हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने यह कदम कई बड़े कलाकारों के अकाउंट हैक होने के कारण उठया गया है।
20,035 नए संक्रमित, 256 मौतें
देश में कोरोना के नये मामलों और मोतों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में 20,035 नये कोरोना संक्रमित प्रकाश में आए हैं। इसी अवधि में 256 मरीजों की मौत हुई है। देश मे अब तक 1,02,86,710 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,48,994 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं। 31 दिसंबर तक कुल 2.50 लाख एक्टिव मरीज बचे हैं।
फाइजर के टीके को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर और बायोएनटेक के कोरोना वायरस टीके को आपातकालीन उपभोग की अनुमति दे दी है। डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना वायरस के किसी पहले टीके को मंजूरी दी गई है। भारत में भी कोरोना के टीके को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
भारतीय पेशेवरों को ट्रंप का झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकर्म के अंतिम दिनों में भारतीय कामगारों को जोरदार झटका दिया है। ट्रंप ने ग्रीन कार्ड और वर्क वीजा पर पहले से जारी प्रतिबंधों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। गुरुवार को ट्रंप ने इस बाबत अपने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने इस आदेश की आलोचना की है। अब देखना यह है कि 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद वह इस आदेश को वापस लेते हैं या नहीं।