News @ 1 pm on 12th march-2022
नईदिल्लीलीक्स… कीव में रूस का हमला तेज, अमेरिका ने 12 हजार सैनिक भेजे। अखिलेश और आजम विधायक पद से इस्तीफा देंगे। साथ में प्रमुख खबरें।
कीव में रूस के हमले तेज, खाद्य गोदाम तबाह
यूक्रेन की राजधानी कीव में भारी बमबारी और एयरस्ट्राइक हो रही है। अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए 12 हजार सैनिक भी भेजे हैं। यूक्रेन की राजधानी को रूस के सैनिकों ने चारों ओर से घेरने की तैयारी कर रहा है। कीव में रूस के हमले और तेज हो गए हैं।
यूक्रेन के चार सैनिक मारे गए, छह नागरिक घायल
हमले में यूक्रेन के चार सैनिक मारे गए और छह लोग घायल हो गए। एयरस्ट्राइक में एक खाद्य गोदाम धू-धू कर जल गया।
रूस की घेराबंदी को अमेरिका ने सैनिक भेजे
दूसरी ओर रूस की घेराबंदी करने के लिए 12 हजार सैनिक भेजे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि नाटों देशों की रक्षा की जाएगी।
अखिलेश और आजम विधायक पद से इस्तीफा देंगे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
लोकसभा में स्थिति मजबूत रखना चाहती है भाजपा
ऐसा लोकसभा में सपा की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए किया है। दोनों लोकसभा के सदस्य हैं। लोकसभा में सपा सांसदों की संख्या पांच है। ऐसे में यदि दोनों सपा नेता विधायकी पास रखेंगे तो लोकसभा में असर कम होगा। इसे देखते हुए दोनों विधायक पद से इस्तीफा देकर लोकसभा की सदस्यता को कायम रखेंगे।
पीएम ने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गांधीनगर में रोड-शो किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। साथ ही पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने कल अहमदाबाद मे रोड शो करने के बाद कई कार्यक्रमों में भाग लिया था।