नईदिल्लीलीक्स… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत। गूगल के सीईओ समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह की मौत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत लोग मेहंदीपुर बालाजी दर्शन को जा रहे थे। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बुधौलिया गांव के एक परिवार के लोग कार से बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में आगरा –लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही उनकी कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे मे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार ज्ञानेंद्र यादव,, सोनू यादव, प्रमोद यादव, सतेंद्र यादव, सूरज और मोहित की मौके पर ही जान चली गई।
गूगल के सीईओ के खिलफ मुकदमा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई समेत 18 लोगों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। वाराणसी के भेलपु थाने मे दर्ज की गई रिपोर्ट में गयक विशाल गाजीपुरी, सपना बौद्ध सिंगर को भी नामजद किया गया है। गौरीगंज निवासी गिरजाशंकर जायसवाल के प्रार्थना पत्र वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जायसवाल के वाट्सएप ग्रुप पर देश विक्रेता क नाम से एक वीडियो आया, जिसमें पीएम मोदी पर देश बेचने जैसे अन्य अमर्यादित बात की गई हैं।
आतिशबाजी फैक्ट्री में विस्फोट, 16 की मौत
तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले में आज सुबह एक आतिशबाजी के गोदाम में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई। करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे का कारण एक निजी आतिशबाजी कारखाने में रसायनों को मिलाते समय अचानक विस्फोट हो गया। हादसे के वक्त कर्मचारी काम कर रहे थे और उन्हें बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। राहत और बचाव कार्य के दौरान 16 लोगों के शव निकाले गए हैं। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें कई की हालत गंभीर बताई गई है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार में म्यांमार के लिए संशोधित प्रस्ताव
म्यांमार में हुए सैन्य तख्ता पलट के मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर म्यांमार में सैन्य नेताओं को आगाह किया है कि वह आंग सान सू ची समेत सरकार के अन्य असैन्य सदस्यो को तत्काल रिहा करे।
रूस-चीन का था दबाव
परिषद ने पहले तैयार किए एक मसौदा प्रस्ताव में चीन और रूस के दबाव में यह प्रस्ताव पारित किया है। मानवाधिकार परिषद ने एक विशेष सत्र में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के जरिये तैयार किए गए मूल प्रस्ताव को संशोधित किय गया है।
लालकिला हिंसा का सीन रीक्रिएट कराया
गणतंत्र दिवस पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा के बाद धार्मिक झंडा फहराने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच इस मामले में आरोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को लेकर लाल किला परिसर पहुंची। पुलिस के अधिकारी दोनों से घटनाक्रम का पूरा विवरण ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम ने शुरू से लेकर आखिरी तक की घटना के बारे में दोनों से पूछताछ की। मसलन किस रास्ते से प्रदर्शनकारी लालकिले से आए थे और लालकिले की प्राचीर पर कैसे चढ़े थे। एसआईटी दोनों से घटनाक्रम का विवरण ले रहे हैं।