नईदिल्लीलीक्स…। लखमीपुर कांड पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, स्थगित। अखिलेश-जयंत के पोस्टर पर टिकैत। साथ में प्रमुख खबरें।
किसानों की आज पूरी तरह से वापसी
दिल्ली के सिंघु बार्डर को किसान आज पूरी तरह से खाली कर देंगे। दिल्ली के गाजीपुर बार्डर से बैरिकेडिंग भी पूरी तरह से हट जाएगी। इसके बाद गाजीपुर बार्डर, सिंघु बार्डर औऱ टीकरी बार्डर आम जनता के लिए कल से फिर खुल जाएगा । इससे यातायात सामान्य हो जाएगा।
लखीमपुर कांड पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा
लखीमपुर कांड पर संसद में आज विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। उऩ्होंने नोटिस में यूपी पुलिस की एसआईटी की सोची-समझी साजिश बताया। अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग के साथ जोरदार नारेबाजी की गई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर तक स्थगित कर दी गई।
अखिलेश-जयंत के पोस्टर पर टिकैत, विरोध
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के पोस्टर में भाकियू नेता राकेश टिकैत का फोटो दिखाए जाने पर भाकियू ने एतराज जताया है। दोनों नेताओँ के पोस्टर के बीच में लगे राकेश टिकैत के फोटो के साथ लिखा है हार गया अभिमान, जीत गया किसान। इस पोस्टर को लेकर भाकियू ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनके नेता का फोटो राजनीतिक इस्तेमाल के लिए प्रयोग नही किया जा सकता है। यह राजनीतिक स्टंट है। ऐसे पोस्टर कई स्थानों पर लगाए गए हैं।
नेपाल के पीएम की पावर में इजाफा
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा मे ने नेपाली कांग्रेस का अध्यक्ष पद जीत लिया है। देउबा को 6,623 वोटों में से 2733 वोट मिले हैं। वह दूसर कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है। उन्होंने डा. शेखऱ कोइराला को हराया है।