आगरालीक्स… दुखद हेलीकाप्टर क्रैश में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस, आगरा के विंग कमांडर सहित सभी 14 का निधन।
आठ दिसंबर को कन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 13 की मौत हो गई थी। जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आठ दिन तक लड़ी जिंदगी और मौत से जंग
हेलीकाप्टर हादसे में एकमात्र ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे थे, उन्हें गंभीर हालत में वेलिंगटन के अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से गुरुवार को वायुसेना कमांड अस्पताल वायु सेना कमांड अस्पताल बेंगलुरु ले जाया गया। आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग को ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हार गए। एयरफोर्स ने टिवीट कर जानकारी दी है कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज सुबह निधन हो गया, उन्हें हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर चोट आई थी। शोक व्यक्त करते हुए दुख ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के परिजनों को ढांढस बढ़ाया है।
शौर्य चक्र से सम्मानित किए गए थे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के दवरिया केखोरमा कन्होली गांव के रहने वाले हैं। 42 साल के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता क्रष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी पत्नी गीतांजलि और एक बेटा और बेटी है। अभी हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।