Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 Pm on 19th November, Free entry in Taj Mahal #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 1 Pm on 19th November, Free entry in Taj Mahal #agra

95

आगरालीक्स… आगरा में विश्व धरोहर सप्ताह पर ताजमहल में फ्री में प्रवेश, आगरा सहित देश दुनिया की खबरें.

कश्मीर में चार आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल के अभियान के दौरान जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों को ढेर कर दिया। नगरोटा में कडी नाकेबंदी कर हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान ट्रक में सवार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी और जंगल की तरपफ भागने लगे, मुठभेड में चार आतंकवादी ढेर हो गए। तीन आतंकि​यों के शव मिल गए हैं, चौथे की तलाश जारी है।

सीबीआई जांच को राज्य की सहमति जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने आज एक बडा फैसला सुनाते हुए कहा है कि सीबीआई जांच के लिए संबंधित राज्य से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कोर्ट में आज अपने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह प्रावधान संविधान संघीय चरित्र के अनुरुप है। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली पुलिस स्थापना ​अधिनियम में, जिसमें शक्तिओं और अधिकार क्षेत्र के लिए सीबीआई के लिए राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक है। अभी कुछ समय पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी किया था कि राज्य में जांच करने के लिए सीबीआई को दी गई अनुमति वापस ली जाती है।

दिल्ली में भयानक हुआ कोरोना
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 45 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 8958483 हो गई है। इसी दौरान 585 मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 131578 हो गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना भयानक रूप ले चुका है, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7486 नए संक्रमित प्रकाश में आए हैं। दिल्ली में इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है, बैठक अभी चल रही है।

पीएम ने किया बैंगलुरू टेक सम्मिट का उदघाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैंगलुरू टेक सम्मिट का उदघाटन किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने पांच साल पहले डिजिटल इंडिया लांच किया था, खुशी की बात है कि आज डिजिटल इंडिया को अब किसी भी सरकारी पहल की जरूरत के रूप में नहीं देखा जा रहा है। आज डिजिटल इंडिया जीवन का एक तरीका बन गया है, उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के जरिए हमने मानवीय गरिमा को आज आगे लगाया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!