आगरालीक्स.. आगरा में लोग जाम से परेशान हैं, ऐसे में 36 दिन के लिए मदिया कटरा से आरबीएस मोड और हरीपर्वत मार्ग बंद किया जा रहा है। पढे क्या रहेगा रूट डायवर्जन.
आगरा में रेलवे प्रशासन द्वारा मदिया कटरा पुल के गार्डर बदलने का काम शुरू किया जा रहा है, इसके लिए 25 नवंबर से 31 दिसंबर तक मदिया कटरा पुल को बंद किया जाएगा। इससे करीब 10 लाख लोग प्रभावित होंगे।
ये होंगे काम
मंडल रेल प्रबंधक कार्य वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनिल कुमार का कहना है कि आगरा कैंट राजा मंडी खंड में मदिया कटरा रेलवे पुल पर गार्डर बदले जाएंगे। बैड ब्लॉक व डैक स्लैब बदली जाएगी, इस रेल मार्ग से डबल स्टेक कंटेनर ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
इस तरह निकलेंगे वाहन
सिकंदरा से सेंट जोंस की तरफ जाने के लिए मदिया कटरा से लोहामंडी के रास्ते किदवई पुल से जाना होगा।
एमजी रोड से सिकंदरा आने के लिए सेंट जोंस चौराहे के सामने किदवई पार्क पुल पर होकर लोहामंडी के रास्ते जयपुर हाउस या मदिया कटरा की तरफ से होकर जाना होगा।
हरीपर्वत की तरपफ से एनएच 2 पर आने के लिए संजय प्लेस, सूरसदन, चर्च रोड होते हुए भागीरथी मार्ग से खंदारी के रास्ते जा सकेंगे