नईदिल्लीलीक्स… प. बंगाल में टीएमसी नेता की हत्या के बाद घरों में आग लगाई, सात जिंदा जले। रूस में अब बॉलीवुड की फिल्में। साथ में प्रमुख खबरें।
हमलावरों ने घरों के दरवाजे कर दिये थे बंद
पश्चिम बंगाल के बीरभूमि रामपुरहाट में टीएमसी नेता की हत्या के बाद मंगलवार को हिंसा भड़क गई। भीड़ ने पांच घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी। आग से सात लोग जिंदा जल गए।
टीएमसी नेता पर फेंका था बम
टीएमसी नेता भादू शेख की बम फेंकर हत्या की गई थी। घायल होने के बाद अस्पताल लाया गया,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भीड़ ने पांच घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर, एम्स रेफर होंगे
बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत और बिगड़ गई है। मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि गत 21 फरवरी को डोरंडा कोषागार चारा घोटाले मामले में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
रूस में प्रभास की फिल्म राधेश्याम का जलवा
रूस में हॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट कर दिया गया है। अब हिंदी, एशियन और कोरियाई फिल्मों को दिखाया जा रहा है।
हॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट
यूक्रेन से युद्ध के बाद हॉलीवुड ने अपनी फिल्मों का प्रदर्शन रूस में रोक दिया है। रूस ने हॉलीवुड को मात देने के लिए बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दिखाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अभी प्रभास की फिल्म राधे-श्याम दिखाई जा रही है। रूस में युद्ध के बाद महंगाई बढ़ गई है लेकिन फिल्मों के दाम नहीं बढ़े हैं।