Sunday , 21 June 2026

नईदिल्लीलीक्स… हनुमान चालीसा विवाद में गिरफ्तार सांसद राणा कोर्ट में पेश। दलित को मंदिर में प्रवेश करने से रोका। साथ में प्रमुख खबरें।

सांसद और विधायक बांद्रा कोर्ट में लाए गए

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद में गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा औऱ उनके विधायक पति रवि राणा को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया है, उनके खिलाफ अपने बयानों में धर्म, जाति के आधार पर वैमनस्यता फैलाने का आऱोप है।

कोर्ट ने उन्हें छह मई तक जेल भेजने का आदेश किया है। उल्लेखनीय है कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। लेकिन शिवसैनिकों ने उन्हें घऱ से नहीं निकलने दिया था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पेशी से पहले नवनीत राणा पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

दलित दूल्हा-दुल्हन मंदिर दर्शन करने आए थे, मुकदमा

राजस्थान के जालौर के नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए दलित दूल्हा-दुल्हन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। दूल्हे के परिजनों और पुजारी के बीच गाली-गलौच हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर दलित उत्पीड़न में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की गई है।

बारिश से पहले हो नालों की सफाईः सीएम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बरसात से पहले नालों की सफाई के सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। जलभराव से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामगढ़ताल-तरकुलानी रेग्युलेटर की ड्रेज‍ग कराई जाए, जिससे शहर का पानी रामगढ़ताल के रास्ते आसानी से निकल जाए।

कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री से दिखेगा बदलाव कांग्रेस के राजनीतिक पुनरुद्धार के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी में एंट्री के अब पूरे आसार हैं और इसे देखते हुए ही संगठन के ढांचे में हर स्तर पर बदलाव की चर्चाएं होने लगी है। पार्टी के तेवर और कलेवर बदलने के लिए जहां एआइसीसी में कुछ अहम परिवर्तन को अपरिहार्य माना जा रहा वहीं राज्यों में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में भी इसका असर होगा। विशेषकर उन राज्यों के संगठनात्मक ढांचे में इस बदलाव का ज्यादा प्रभाव दिखेगा जहां अगले लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं,गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में बदलाव को लेकर तेजी से कदम बढ़ाया जा सकता है ताकि इन राज्यों में पार्टी की चुनावी संभावनाओं को बल दिया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 41 Degree forecast on 21st June 2026 in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अब फिर से बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st June 2026

आगरालीक्स…Agra News: 21 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ कड़ी सुरक्षा में नीट...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

बिगलीक्स

Agra Live News: Just four months after the wedding, the wife mixed rat poison into a roti to kill her husband…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के चार महीने बाद ही देवर के प्यार में...

error: Content is protected !!