नईदिल्लीलीक्स…। राष्ट्रपति व पीएम ने अटल जी को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर। साथ में प्रमुख खबरें।
जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। शोपियां के चौगाम इलाके में मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए गए हैं। इनकी पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अमहमद चेक और पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई है। इससे पहले सुरक्षा बलों ने त़ड़के एक सूचना के आधार पर सुरक्षआबलों ने आतंकियों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया तो आतंकियों ने सेना पर गोली चला दी। फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गए।
तिहाड़ जेल में एक और कैदी की मौत
तिहाड़ जेल में एक और कैदी की मौत हो गई। जेल में आठ दिन में यह पांचवी मौत है। कैदी की तबीयत ठीक नहीं थी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि सभी कैदियों की मौत नेचुरल डेथ है। फिर भी सभी मामलों की जांच कराई जा रही है।
राष्ट्रपति औऱ प्रधानमंत्री ने अटलजी को किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि वाजपेयी ने पूरा जीवन भारत को मजबूत
और विकसित करने में अर्पित कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आदरणीय अटलजी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। इससे पहले राष्ट्रपति ने भी सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
भारतीय मूल के अधिवक्ता द. अफ्रीका में जज बने
दक्षिण अफ्रीका के टॉप कोर्ट में एक भारतीय मूल के अधिवक्ता ने चार दशक के प्रयास के बाद जज बनने में कामयाबी हासिल की है। अधिवक्ता नरेंद्रन जोडी कोलापेन ने दो बार इस प्रयास में इंटरव्यू में सफलता नहीं मिलने पर तीसरी बार में सफलता हासिल की है, उनकी नियुक्ति सर्वोच्च न्यायिक पीठ में की गई है।