News @ 1 PM on 25th November #agra
आगरालीक्स.. आगरा में बैंक के काम आज ही कर लें, कल बैंक कर्मियों की हडताल है, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
26 नवंबर को बैंक कर्मियों की हडताल
केंद्रीय श्रम संगठनों के साथ आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) ने 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल के चलते जिले के अधिकांश बैंक और बीमा कंपनी शाखा कार्यालय में काम नहीं होगा। बैंक और बीमा कंपनी के लिपिक वर्ग के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। परेशानी से बचने को बुधवार को अपना जरूरी काम निपट लें।
विजय सिन्हा बने बिहार विस के स्पीकर
भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा स्पीकर पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी विजय सिन्हा को चुन लिया गया है। इससे पूर्व महागठबंधन के विधायकों की ओर से चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्न खड़े किए गए और गुप्त मतदान कराने की मांग की गई, जिसे ठुकरा दिया गया। चुनाव में एडीए के उम्मीदवार को 126 तथा महागठबंधन के प्रत्याशी को 114 वोट मिले।
लालू जेल से गिरा रहे हैं सरकार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जेल से बैठकर नीतीश सरकार को गिराने का आरोप लगाया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उक्त आरोप लगाते हुए दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से ही भाजपा के एक विधायक को फोन करके उनके साथ आने का लालच दिया। सुशील मोदी ने एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें लालू प्रसाद यादव को भाजपा विधायक ललन पासवान को फोन पर बातचीत के दौरान मंत्री पद का लालच दिया और सरकार गिराने में मदद मांगी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन
कांग्रेस में गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा मजबूत माने जाने वाले नेता अहमद पटेल का आज सुबह
कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। कांग्रेस को बीते तीन दिन में यह दूसरा बड़ा झटका है। तीन दिन पूर्व असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगई का निधन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय पटेल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गुजरात ले जाया जा रहा है।
संक्रमितों का आंकड़ा 92 लाख पार
कोरोना संक्रमितों और उससे मरने वालों का आंकड़ा कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 44, 376 नए संक्रमित सामने आए हैं।, जबकि इसी अविधि में 481 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना 92,22,217 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि दिल्ली में संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। राजधानी में आज लगातार पांचवे दिन भी कोरोना संक्रमण से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।