नईदिल्ली लीक्स… राजस्थान के सियासी संकट पर फैसले की घड़ी। टाटा ने देश की सबसे सस्ती कार को लांच किया। पीएफआई समेत 42 संगठन हैं प्रतिबंधित।
सीएम अशोक गहलोत आज दिल्ली आ सकते हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का फैसला और कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार का दिन निर्णायकहो सकका है। राजस्थान में सीएम पद पर हुए विवाद के बाद अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर माने जा रहे थे लेकिन फिर सरगर्मी तेज हो गई है।
नामांकन तक डटे रहने की संभावना
अशोक गहलोत आज दिल्ली आ सकते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन 30 सितंबर तक डेरा डाल सकते हैं। वहीं सचिन पायलट भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक आज दोनों मसलों पर फैसला हो सकता है।
टाटा ने लांच की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा मोटर्स ने आज लांच कर दी। टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच किया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक वैरियंट में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकेगी। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी और डिलीवरी जनवरी2023 में होगी।
पीएफआई, सिमी, लिट्टे समेत 46 संगठन हैं प्रतिबंधित
केंद्र सरकार ने पीएफआई और उसके आठ सहयोगी संगठनों को बैन किया है। इससे पहले सिमी और अन्य संगठनों को भी बैन किया जा चुका है। सिमी का गठन अलीगढ़ में हुआ था। गृह मंत्रालय द्वारा इस समय देश में 42 संगठनों को प्रतिबंधित किया है। इसमें कई खालिस्तानी और लशकर-ए-तैयबा, जैश-ए- मोहम्मद, लिट्टे आदि संगठन शामिल हैं।