आगरालीक्स… उत्तर रेलवे ने बनिहाल-श्रीनगर-बारमुला रेल सेक्शन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसी के साथ देश की सबसे लंबी सुरंग भी चालू हो गई।
बनिहाल-श्रीनगर-बारमुला रेल सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा

उत्तर रेलवे ने बनिहाल-श्रीनगर-बारमुला रेल सेक्शन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया।
पीरपंजाल की पर्वत श्रृंखला में है सबसे बड़ी सुरंग
इस दौरान पीरपंजाल पर्वत श्रेणियों में स्थित भारतीय रेलवे की सबसे लम्बी यातायात सुरंग (11.2 किलोमीटर) का भी विद्युतीकरण कार्य किया गया है ।
सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन
गत 26 सितंबर को पहली बार, विद्युत रेलगाड़ी बारमुला से बनिहाल पहुँची। 3 फेज़ व 8 डिब्बों वाली एमईएमयू रेलगाड़ी द्वारा इस परीक्षण को 100 किलोमीटर प्रति घंटा पर सफलतापूर्वक पूरा किया गया।