आगरालीक्स… आगरा में करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं का आना शुरू हो गया है। अपर लिप्स, फेशियल दुकानों पर मेकअप के साथ मेहंदी लगवाने के साथ घर पर आने के अलग-अलग चार्ज के साथ विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।
करवाचौथ के लिए मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग करा ली है। कोरोना के डर से जो महिलाएँ बाजार जाने से कतरा रही हैं, उन्होंने घऱ के लिए मेकअप की व्यवस्था की है। महिलाओं के लिए मेकअप 15 सौ रुपये लेकर तीन हजार रुपये तक के भी हैं। इसमें कई थ्रेडिंग, अपर लिप्स, फेशियल, हेयरकट, ब्लीच, फुलआर्म वैक्स, हेडमसाज, आईब्रो आदि की सुविधा दी जा रही है।
करवाचौथ पर स्पेशल छूट
कुछ ब्यूटी पार्लर संचालकों ने करवाचौथ स्पेशल करते हुए महिलाओं के लिए छूट भी दी है। डोर-टू-डोर सर्विस दी जा रही है। बड़े ब्यूटी पार्लरों क साथ छोटी दुकानों पर यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कई पार्लर पर पुरुषों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें ब्लीच, फेशियल, पॉलिसिंग, हेयरस्पा आदि के पैकेज हैं। राजामंडी, फुव्वारा, शाहगंज, सदर बाजार आदि में कुछ स्थानों पर मेहंदी लगवाने के लिए कुछ दुकानों पर अलग से व्यवस्था की गई है।
-मेहंदी 50 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक
-थ्रेडिंग- 20 रुपये 100 रुपये
-अपर लिप्स- 20 से 100 रुपये
फेशियल, 200 से 500 रुपये तक
-हेयरकट, 50 रुपये से सात सौ रुपये
-ब्लीच- सौ रुपये तीन सौ रुपये
-फुलआर्म वैक्स- 150 रुपये से तीन सौ रुपये
-हेडमसाज- 50 से 100 रुपये तक