News @ 1 pm on 2nd October-2022
नईदिल्लीलीक्स… इंडोनेशिया में फुटबाल मैच में हार के बाद भड़की हिंसा, 174 से ज्यादा की मौत। पीएम समेत तमाम राजनेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।
इंडोनेशिया में हार से भड़क गए अरेमा टीम के प्रशंसक

इंडोनेशिया के केंपजेन शहर घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट में पेरसेबाया की टीम ने अरेमा की टीम को 3-2 से हरा दिया। इससे अरेमा के प्रशंसक भड़क गए और मैदान में घुसकर मारपीट के साथ दूसरी टीम के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट से मची भगदड़, 250 से ज्यादा लोग घायल
मारपीट से भगदड़ मच गई। उपद्रव के दौरान जिस को जो मिला उससे मारने लगा। पुलिस भी इससे अछूती नहीं रही। अब तक 174 लोगों के मरने की खबर है। 250 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें कई की हालत चिंताजनक है। मृतक संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन नेजांच के आदेश दिए हैं। मैच के दौरान करीब 40 हजार लोगो की भीड़ स्टेडियम में थी।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम, सोनिया ने दी बापू को श्रद्धांजलि
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं।
देश में कोरोना केसों में आई भारी कमी
देश में कोरोना वायरस के मामलों में आज काफी कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 3,375 नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 3 हजार 805 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अक्टूबर को देश में 3,805 नए मामले मिले थे। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को अनुसार, 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना केसों में कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 430 केस कम मिले हैं।
पीएम ने गांधी जयंती पर ट्विट भी किया
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्वीटर पर साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।