Candidate list for Agra & Fatehpur Sikari Loksabha seat election
Agra news: Special on October 2: Mahatma Gandhi had a deep attachment to Agra, stayed for ten days, inspired students
आगरालीक्स… आगरा से महात्मा गांधी का गहरा लगाव रहा था। एक बार तो वह 10 दिन तक रुके। अलीगढ़ कई बार गए। मथुरा भी गए। जानिये वह यहां कब-कब आए।
बापू के पहली बार आने पर बैंड-बाजों से किया स्वागत
महात्मा गांधी की आज जयंती है। आगरा की लाइफ लाइन एमजी रोड उन्हीं के नाम पर है। महात्मा गांधी अंग्रेजों के शासन के दौरान आगरा आए थे। वह सबसे पहले 23 नवंबर 1920 को अलीगढ़ से होते हुए आगरा आए तो आगरा में उनका बैंड-बाजों के साथ जोशीला स्वागत किया गया। भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें सभास्थल तक पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया।
जुलूस व जनसभा में भीड़ व अव्यवस्थाओं पर हुए क्षुब्ध
आगरा में जनसभा स्थल पर पहुंचे तो जुलूस और और भारी अव्यवस्था देखकर बेहद क्षुब्ध हुए और उन्होंने जनसभा में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता से दुख हुआ है। इस सभा की अध्यक्षता अबुल कलाम आजाद ने की।
वकीलों से वकालात छोड़ने का किया था आह्वान
उन्होंने यहां जलियांवाला बाग पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लोगों नेक आचरण अपनाने, वकीलों से वकालात छोड़ने, विदेशी वस्तुओँ का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इसके बाद वह 28 नवंबर को फिर अलीगढ़ गए।
आगरा में दस दिन के प्रवास में जनसभा कीं
महात्मा गांधी ने इसके बाद 11 सितंबर 1929 से 24 नवंबर तक उत्तर प्रदेश (तब संयुक्त प्रांत) का दौरा किया। इस अभियान के तहत वह 11 सितंबर को सुबह आठ बजे आगरा आए और 20 सितंबर की सुबह छह बजे तक यहां रहे। इस दिन उन्होंने आगरा में जनसभा की। उन्हें आठ हजार की सहयोग राशि भेंट की गई। महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक उपायों से स्वाराज प्राप्ति की बात कही। अस्पृश्यता का त्याग करने और गांधी को अपनाने का आह्वान किया।
आगरा कॉलेज व सेंटजोंस कॉलेज के छात्रों की सभा की
महात्मा गांधी ने आगरा कॉलेज और सेंटजोंस क़ॉलेज के छात्रों की एक संयुक्त सभा भी रखी। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पूछा कि कितने छात्र गांधी पहनते है, तब करीब एक दर्जन छात्रों ने ही हाथ ऊपर किए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने ऊपर प्रभुत्व स्थापित कर लेंगे और वासनाओँ पर काबू रखना सीख लेंगे तो तुम्हारे मुंह से निराशा की वाणी नहीं निकलेगी।
आगरा के निकटवर्ती गांवगए, ऐतिहासिल इमारतें देखीं
आगरा प्रवास के दौरान समय-समय पर वह निकटवर्ती गांवों की दशा भी देखने के लिए निकल जाते थे। इस दौरान उन्होंने आगरा के ऐतिहासिक स्थलों को देखा। फतेहपुर सीकरी देखने भी गए। महात्मा गांधी आगरा के प्रवास के बाद 20सितंबर को मैनपुरी भी गए। अलीगढ़, मथुरा भी गए थे।