आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है। किसानों के साथ वार्ता से पहले पीएम मोदी ने शाह, राजनाथ के साथ बैठक की समेत अभी तक की देश-विदेश की खबरें।
किसानों से वार्ता से पहले शाह पीएम से मिले
नईदिल्ली लीक्स… किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी ने आज गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और पीयूष गोयल के साथ बातचीत की। बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसकी जानकारी को गोपनीय रखा गया। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज दोपहर होने वाली किसानों के साथ वार्ता सकारात्मक होगी और किसान अपना आंदोलन समाप्त करेंगे। दूसरी ओर किसान एमपीएस समेत तीन कानूनों को समाप्त किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
भारत में रिकॉर्ड निवेश
कोविड-19 की दुश्वारियों के बीच भारत में रिकॉर्ड निवेश आया है। दुनिया अब भारत को भरोसेमंद साथी के रूप में देखती है। पीएम मोदी ने यह बात आज वीडियो कांन्फ्रेसिंग जरिये आईआईटी 2020 की ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना संक्रमण की जांच कराने का आग्रह किया, उन्हें अंबाला के कैंट नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उल्लेखनीय है कि गत बीस नवंबर को रोहतक पीआईजी की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया था।
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और कोरोना संक्रमितों की संख्या देशभर में 40 हजार से कम होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 36,652 नए संक्रमित आए हैं। इस बीच 512 लोगों की जान भी गई है। राहत भरी बात यह है कि 42,533 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारतों में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96,8000 हो गए हैं। अब तक 1,39,700 लोगों मौत हुई है।
हैदराबाद में छोटे चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता
हैदाबाद में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिली है और वह अभी तक दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है, जबकि ओवैसी की पार्टी तीसरे नंबर पर चली गई है। हैदराबाद में 149 सीटों के परिणाम में टीआरएस को 55 सीटें, भाजपा को 48 और ओवैसी की एआईएमआईएम को 44 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को मात्र दो सीट पर संतोष करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि 2016 में हुए चुनाव में भाजपा को चार सीटें ही मिली थीं।
आगरा में मेट्रो को लेकर तैयारियां तेज
आगरालीक्स… आगरा में मेट्रो का शिलान्यास सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आएंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपी तैयारियां तेज कर दी हैं।