News @ 12:30 pm on 23rd November-2022
नईदिल्लीलीक्स… लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री के भतीजे ने खुदकुशी की। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मेवे-फल खाते वीडियो वायरल। अमेरिका में गोलीबारी में 10 मरे।

घर में फांसी का फंदा लगाकर झूला भतीजा
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने लखनऊ स्थित अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लखनऊ के सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने दुबग्गा इलाके के बिगरिया का है।
पूर्व में मंत्री की बहू भी कर चुकी है खुदकुशी का प्रयास
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि 2021 में केंद्रीय मंत्री की बहू ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था और कई आरोप लगाए थे।
सत्येद्र के जेल में मेवे-फल खाने पर भाजपा हमलावर
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सूखे मेवे और फल खा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप को फिर घेरते हुए कहा है कि केजरीवाल सत्येंद्र जैन को सजा नहीं मजा दिला रहे हैं।
वकील ने कहा वजन कम हुआ, जेल प्रशासन बोला, बढ़ा
वहीं सत्येंद्र के वकील ने दावा किया है कि उनका 28 किलो वजन कम हो गया है, जबकि जेल सूत्रों का कहना है कि जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन आठ किलो बढ़ गया है। वहीं आरोप लगा था कि जैन की मालिश करने वाला कैदी रिंकू भी रेप का आरोपी है।
अमेरिका वॉलमार्ट स्टोर में गोलाबारी, हमलावर भी ढेर
अमेरिका के वर्जीनिया के चेसापीक के वॉलमार्ट स्टोर में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 10 लोगों को मार डाला, कई लोगों की हालत गँभीर है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है लेकिन अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस इलाके को सील कर मामले की जांच कर रही है।
कोलोरोड में भी हुई थी फायरिंग
ज्ञात रहे अमेरिका के कोलोरोड में 20 नवंबर को भी ऐसी फायरिंग हुई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी और 18 सेज्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल हमलावर कोभी गिरफ्तार कर लिया था।