News @ 1:30 pm on 31st August-2022
नईदिल्लीलीक्स.. पंजाब में चर्च में तोड़फोड़। नौकरानी के उत्पीड़न में निलंबित भाजपा नेता गिरफ्तार। असम में अलकायदा से संपर्क मिलने पर मदरसे पर बुलडोजर चला।
प्रभु यीशु और मरियम की प्रतिमाओं को तोड़ा
पंजाब के तरनतारन में असामाजिक तत्वों ने एक चर्च में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। प्रभु यीशु और मरियम का सिर तोड़कर ले गए। सीसी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई है। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। ईसाई समाज के लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्व रात को चर्च में घुसे और वारदात की। उन्होंने चर्च के चौकीदार की कनपटी पर पिस्टल रख दी और जाते समय पादरी की कार को भी आग लगा गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दिव्यांग नौकरानी आठ साल से बंधक बना रखी थी
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नौकरानी को बंधक बनाने और मारपीट करने के मामले में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस की पत्नी सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने दिव्यांग आदिवासी युवती को आठ साल से अपने यहां बंधक बनाकर रखा था। किसी तरह इस मामले की जानकारी होने पर पीड़ित युवती ने इस बात की जानकारी दी। मामला जानकारी पर आने पर भाजपा ने सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया। राज्यपाल ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। नौकरानी ने खाना नहीं देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिक्षक के थे अलकायदा से संबंध
असम के जोगीघोपा में एक मदरसे के शिक्षक रहमान के आतंकवादी संगठन अलकायदा से लिंक होने के सुबूत मिलने के बाद असम की हेमंत बिस्वा सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया है। मदरसे को ध्वस्त करने से पहले भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ हॉस्टल को खाली करा लिया गया।