नईदिल्लीलीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों को ढांढस बंधाने आ रहे हैं। कैटरीना कैफ के मंगलसूत्र ने लूटी सुर्खियां। बॉस से नाराज महिला कर्मी ने किया करोड़ों का नुकसान। सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें।
अब कांग्रेस कार्यालय को रंगने पर विवाद
वारणसी में एक धर्मस्थल पर गेरुआ रंग किए जाने का मामला थमा भी नहीं है कि अब कांग्रेस कार्यालय को भी इसी रंग में रंग दिया। इस पर विवाद हो रहा है। वाराणसी में पीएम के 13 दिसंबर के दौरे के दौरान सड़क के सहारे की सभी इमारतों पर प्रशासन द्वारा एकसा रंग कराया जा रहा है। एक धर्मस्थल पर रंग कर दिया तो विवाद बढ़ने सफेद करा दिया। अब कांग्रेस कार्यालय को लेकर भी यह विवाद हो रहा है।
कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र आकर्षण का केंद्र
विक्की और कैटरीना कैफ की शादी चर्चाओं में बनी हुई है। वेडिंग पिक्चर्स ने फैंस का दिल जीत लिया है लेकिन सबसे खास बात शादी के जोड़े में सजी कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र रहा। काले और गोल्डन मोतियों से बने इस मंगलसूत्र में दो छोटे डायमंड लगे हुए हैं, जो उसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं।
गोद में बच्चा लिए युवक को पीटा, थानेदार निलंबित
कानपुर में पुलिस बर्बरता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोद में बच्चा लिए युवक पर पुलिसकर्मी लाठी बरसा रहे हैं। युवक बार-बार बच्चे को लाठी लगने की बात कह रहा है लेकिन पुलिस सुन नहीं रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक और उसका भाई अस्पताल में हगामा कर रहे थे। इस घटना की भाजपा नेता और सांसद वरुण गांधी ने भी निंदा की है।
बॉस से नाराज महिला ने किया करोड़ों का नुकसान
थाईलैंड में बॉस से नाराज महिला ने फ्यूल गोदाम में आग लगा दी। इससे कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 38 वर्षीय यह महिला अपने बॉस की शिकायत औऱ तनाव पैदा करने से तंग आ गई थी। महिला ने लाइटर से एक कागज के टुक़ड़े में आग लगाई औऱ उसे फ्यूल कंटेनर पर फेंक दिया। आग पर काबू पाने को करीब 40 दमकलों का सहारा लेना पड़ा।

आगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। उनके आगरा में दोपहर तीन बजे आने की संभावना है। वे सरन नगर, न्यू आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता सुरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मिलेंगे और परिजनों को दुख की खड़ी में ढांढस बंधाएंगे।