आगरालीक्स …आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने आ रहे सीएम योगी, भगवान टॉकीज चौराहे से दयालबाग का रास्ता रोका गया, खबर पढ़कर ही निकलें।
हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, आगरा के सरन नगर, न्यू आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित 13 शूरवीर शहीद हो गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वे दोपहर तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। वहां से एमजी रोड होते हुए सरन नगर, न्यू आगरा शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचेंगे। यहां उनके पिता सुरेंद्र सिंह से मिलेंगे।

भगवान टॉकीज से न्यूआगरा रोड पर वाहन रोके गए
सीएम योगी करीब दो घंटे बाद आगरा आ जाएंगे। ऐसे में भगवान टॉकीज चौराहे से न्यू आगरा जाने वाले रोड पर सरन नगर के पार बैरीकेटिंग कर दी गई है। वाहन रोक दिए गए हैं।
पार्थिव शरीर का आगरा में हो रहा इंतजार
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आगरा आएगा, आगरा में उदनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार हो रहा है। दिल्ली में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की पत्नी कामिनी, उनकी बेटी और बेटा हैं।
ताजगंज श्मशान घाट में होगा इंतजार
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर सरन नगर, न्यू आगरा पहुंचेगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंतिम यात्रा एमजी रोड होते हुए ताजगंज श्मशान घाट पर पहुंचेगी, वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।