नईदिल्लीलीक्स… माराडोना की चोरी गई घड़ी असम में बरामद, दिल्ली में एक औऱ व्यक्ति ओमिक्रॉन से पीड़ित मिला साथ में देश-विदेश की प्रमुख खबरें।
देश में अब तक ओमिक्रॉन के 33 मरीज
कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक और केस दिल्ली में सामने आया है। अब तक 33 ओमिक्रॉन से पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के सात मरीज मिले हैं, जिसमें तीन मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में कुल केस 17 हो गए हैं। इसे देखते हुए धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
माराडोना की चोरी गई घड़ी असम से बरामद
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डियागो माराडोना की चोरी गई घड़ी को असम से पुलिस ने बरामद किया है। असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। असम पुलिस ने दुबई पुलिस के साथ मिलकर कार्य करते हुए माराडोना की घड़ी चोरी करने वाले को व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से घड़ी बरामद की है।

देश में सिरिंज की पड़ सकती है कमी, तीन प्लांट बंद
देश में सिरिंज की कमी का खतरा पैदा हो गया है। हिन्दुस्तान सिरिंजेजे एंड मेडिकल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी की तीन फैक्ट्रियों पर ताल पड़ गया है। इनसे एक करोड़ से ज्यादा सिरिंज का उत्पादन होता था। अब एक मात्र फैक्ट्री से ही 40 लाख सिरिंज का उत्पादन हो रहा है, जिसके भी बंद होने के आसार हैं। इस कारण वैक्सीनेशन कार्य पर भी असर पड़ सकता है। कंपनी के मुताबिक फैक्ट्रियों को हरियाणा सरकार के प्रदूषण नियंत्रण आदेश के बाद बंद करना पड़ा है।
श्रीलंका का पाक सरकार के खिलाफ कड़ा रुख
पाकिस्तान में ईश निंदा के कथित आरोप में जिंदा जलाए श्रीलंका के नागिरक के मामले में श्रीलंका सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सात दिन बाद भी जांच का नतीजा नहीं निकला है। पाकिस्तान सरकार को उसके नागरिक की मौत के मामले में मुआवजा दिया जाना चाहिए।