नईदिल्लीलीक्स… वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन टेस्ट जीत के बाद भी भारत चौथे स्थान पर आ गया है, जबकि पहले स्थान पर श्रीलंका की टीम कायम है।

आईसीसी द्वारा आज जारी की गई प्वांइट टेबल के मुताबिक श्रीलंका की टीम दो टेस्ट जीत के साथ 24 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज में एक टेस्ट जीतकर 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम तीन जीत एक हार के साथ 36 अंक लेकर तीसरे स्थान पर और भारत की टीम तीन जीत, एक हार औऱ दो मैच ड्रा कराकर 42 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। इसके बाद वेस्टइंडीज, इंगलैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम हैं।