आगरालीक्स… आगरा में त्योहारों के समय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों के मास्क नहीं लगाने पर प्रशासन कड़े कदम उठा सकता है। साथ ही अब तक की देश-दुनिया की खबरें।
वैक्सीन के लिए 50 हजार करोड़
देश के 130 करोड़ नागिरकों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। सरकार का अनुमान है कि एक व्यक्ति को टीका लगाने का खर्च 385 रुपये आएगा। ब्लूम वर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह रकम चालू वित्तवर्ष के मार्च माह तक के लिए की गई है। सरकार का अनुमान है कि हर व्यक्ति को कोविड-19 के दो इंजेक्शन देने होंगे। एक इंजेक्शन पर करीब 150 रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा स्टोरेज, ट्रांसपोट्रेशन आदि मिलाकर एक व्यक्ति को दो इंजेक्शन देने पर 380 रुपये खर्च आएगा। सरकार की एक समिति के अनुसार देश में कोरोना का पीक समय आ चुका है तथा फरवरी 2021 तक इस वायरस पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।
घर से ट्रेन तक सामान पहुंचाएगी रेलवे
भारतीय रेलवे बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के तहत यात्रियों का स्टेशन तक सामान ले जान का तनाव खत्म हो जाएगा। रेलवे इस तरह की सेवा की शुरुआत पहली बार करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गैर-किराया राजस्व अर्जन योजना के अंतर्गत एप आधारित बैग्स ऑफ व्हील्स सेवा शुरू की जा रही है।
ट्रंप ने भारत को बताया जलवायु परिवर्तन का दोषी
अमरिका आज अंतिम प्रेसिडेशिंयल डिबेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन के भारत द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि भारत, चीन और रूस का इस मामले में रिकार्ड बहुत खराब है। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी से सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने ट्रंप की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जलवायु परिर्वतन के खिलाफ लड़ाई में भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कई अमेरिकियों की इच्छा के विपरीत है। ट्रंप प्रशासन इस लड़ाई में पीछे हट गया है।
54, 366 नए संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम जरूर हुए हैं। लेकिन हर रोज पचास हजार से ज्यादा संक्रमितों का सामने आना लगातार जारी है। बीते 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों से 54,366 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77,61,312 पर पहुंच गया है। 640 कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,17,306 हो गई है। बीते 24 घंटों में 73979 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस अब सात लाख से कम हो गए हैं।
मास्क नहीं लगाने पर होगी सख्ती
आगरालीक्स… आगरा में त्योहारी सीजन में लोग बिना मास्क के भी नजर आ रहे हैं। त्योहार और उसके बाद कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर सरकार की तरफ से तमाम दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। पीएम मोदी भी राष्ट्र के नाम संदेश में इसे लेकर चिंता जता चुके हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे में बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है।